मुहर्रम पर्व की तैयारियों के दौरान अखाड़ों के क्रॉसिंग विवाद,दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी- डंडे
शिवहर:सुबह शहर में मुहर्रम पर्व की तैयारियों के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद के साथ हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.जोकि गांधी चौक के पास दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी- डंडे चले तथा ईंट-पत्थर भी फेंके गए और मारपीट हुई.घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 से 15 लोगों की घायल होने की सूचना मिल रही है.बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह साढ़े चार बजे के करीब शहर में विभिन्न अखाड़ों द्वारा मुहर्रम की जुलूस निकालने के साथ पूर्वाभास की तैयारी की जा रही थी.इसी दौरान थाना रोड स्थित गुप्ता मेडिकल के पास अखाड़ों के क्रॉसिंग और रास्ता देने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया तथा स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के हस्तक्षेप से मामला कुछ देर के लिए शांत हो गया.लेकिन कुछ ही देर बाद में शहर के गांधी चौक के पास दोनों पक्ष फिर से आमने- सामने विवाद को लेकर आतू हो गये.
जहां वार्ड नंबर-7 के इस्लामिया अखाड़ा और वार्ड नंबर-8 के मंसूरिया अखाड़ा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी- डंडे चलने लगे और पत्थरबाजी भी शुरू हो गई.वही प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के दौरान करीब 150 से 200 सौ लोग मौजूद थे और लगभग एक घंटे तक इलाके में अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा.वही घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार, प्रभारी नगर थानाध्यक्ष रविन्द्र पाल, शिवहर सदर बीडीओ मो.राहिल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा एसडीपीओ ने बताया कि मुहर्रम अखाड़े की प्रैक्टिस के दौरान यह घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.कहा कि घटना को लेकर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है.इस विवाद में 45 नामजद व 30 अज्ञात लोगों को विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
एक- दूसरे पर दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
इस्लामिया अखाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शमीम राज ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके अखाड़े के निकलने का समय निर्धारित था और क्रॉसिंग के दौरान अनुमति लेने की पुरानी परंपरा रही है.उनके अनुसार मंसूरिया अखाड़ा के लोगों ने पहले लाठी-डंडे चलाए.जिसके बाद विवाद बढ़ गया.कहा कि गांधी चौक के पास दोबारा हुए विवाद में उनके पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं.
वहीं दूसरी ओर मंसूरिया अखाड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद दाऊद ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका अखाड़ा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा था.उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिया अखाड़ा के कुछ लोग लाठी लहराते हुए निकल रहे थे.जिससे उनके लोगों को चोट लगी.उनके अनुसार छोटी मस्जिद के पास विवाद शांत हो गया था.लेकिन गांधी चौक पर फिर तनाव बढ़ गया और उनके पक्ष के करीब छह लोग घायल हुए हैं.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
