Patna

कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने हटाईं सभी पाबंदियां

Commercial LPG: पटना.पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया, मिडिल ईस्ट संकट की शुरुआत में जिस बल्क (Bulk) एलपीजी की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी, उसमें भी अब 50 फीसदी तक की ढील दे दी गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पश्चिम एशिया संकट के दौरान उठाए गए थे सख्त कदम

मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के समय देश में एलपीजी की भारी किल्लत हो गई थी. तब घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत सख्त आदेश जारी किए थे. इसके तहत C3-C4 स्ट्रीम्स (पेट्रोकेमिकल उत्पाद) को पेट्रोकेमिकल और अन्य डाउनस्ट्रीम उपयोगों से रोककर पूरी तरह से केवल एलपीजी उत्पादन में डायवर्ट कर दिया गया था.

 

घरेलू एलपीजी पर नहीं होगा कोई असर

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया, पाबंदियां हटाने के बाद घरेलू एलपीजी पर कोई असर नहीं होगा. देश में एलपीजी के घरेलू उत्पादन में सुधार और विदेशों से आने वाले एलपीजी कार्गो की उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने C3/C4 स्ट्रीम्स के डायवर्जन को कम करने का फैसला किया है. अब उद्योगों को गैर-एलपीजी उपयोगों के लिए अधिक C3-C4 स्ट्रीम्स मिल सकेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!