Muzaffarpur

NH 527डी पर हुई भीषण सड़क हादसे में माँ-बेटी की मौत,लोगों ने किया सड़क जाम

मुजफ्फरपुर।रामगढ़वा.राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थानाक्षेत्र के भलुवहिया गाँव के समीप अनियंत्रित टीप टेलर ट्रक की ठोकर से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतका भलुवहिया गांव के स्वर्गीय यादोलाल पटेल की पत्नी मुन्नी देवी व उनकी पुत्री सुमित्रा देवी बतायी जाती है जबकि इस घटना में चार अन्य लोग गम्भीर रुप से घायल है जिन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मिली जानकारी के अनुसार RJ14GJ/0840 नंबर की टिप टेलर ट्रक आमोदेई स्थित रिपूराज एग्रो प्राईवेट लिमिटेड राईस मिल से चावल का टुकड़ा लोडकर सुगौली की तरफ जा रहा था जैसे ही ट्रक ओवरब्रिज से उतर रहा था कि चालक ने संतुलन खो दिया व सड़क के बायी तरफ खड़े लोगों को रौंदते हुए दाँये तरफ बिजली के पोल से टकरा गया. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का जोड़ टूट गया व इंजन लेकर चालक फरार हो गया जिसे स्थानीय पुलिस ने खदेड़कर जब्त कर लिया.

 

इस घटना के बाद ट्रेलर में लोड चावल के टुकड़े की बोरियाँ सड़क पर ही बिखर गयी. जिससे सड़क पर आवागमन बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना के बाद पहुँचे बीडीओ राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में पहुँची स्थानीय प्रशासन की टीम को लोगों के आक्रोश का सामने एक न चली व घंटों आवागमन बाधित रहा. संवाद प्रेषण तक जाम हटाने की सारी कोशिश बेकार रही और आवागमन बाधित रहा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!