Patna

पुलिस ने हथियारों के साथ 5 अपराधी को दबोचा,बड़ी वारदात टली

मोतिहारी . दरपा थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दरपा पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन, एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. सूचना के सत्यापन के बाद दर्पा थाना पुलिस ने बेलदवा चौक के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक कार और बाइक पर सवार संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए.पूछताछ में लूट की योजना बनाए जाने की बात सामने आई. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विपुल सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, रंजीत यादव, विनीत बहादुर और अतुल कुमार राय के रूप में हुई है.

पुलिस जांच में गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास भी सामने आए हैं। इस मामले में दरपा थाना कांड संख्या 132/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की भी जांच जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित लूट की बड़ी घटना टल गई और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!