Samastipur

नेपाली चोर को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा, मोबाइल बरामद

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन मिला। युवक की पहचान नेपाल निवासी राम कैलाश सदा के रूप में हुई। बरामद मोबाइल और जरूरी कागजात के साथ उसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी समस्तीपुर को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार कमांडेंट आरपीएफ आशीष कुमार के निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के निरीक्षक प्रभारी अविनाश कोरशिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पीके चौधरी,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रधान आरक्षी राधेश्याम कुमार, अश्विनी कुमार, आरक्षी अवधेश झा, अजीत कुमार राय औचक मार्ग रक्षण और निगरानी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ी साबरमती एक्सप्रेस के आसपास निगरानी के क्रम में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखा। आरपीएफ जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की।

 

 

तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला। पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी रेलवे परिसर और ट्रेनों में यात्रियों के सामान और मोबाइल की चोरी में संलिप्त रहा है। जीआरपी समस्तीपुर में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!