Patna

पति ने पत्नी समेत तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंका, मां की बची जान,तीनों बच्चों का शव बरामद

बेतिया।चनपटिया थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भंगहा निवासी लोरिक यादव के पुत्र रामबाबू ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक दिया. घटना में पत्नी किसी तरह जान बचाकर नहर से बाहर निकल आई, जबकि तीनों बच्चों की मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

बताया जाता है कि मृतकों में एक 6 वर्षीय बेटी, एक 5 वर्षीय बेटा तथा 7 माह का एक शिशु शामिल है. घटना के बाद महिला किसी तरह नहर से निकलकर अपने मायके सरिसवा के बरवा बिरवा गांव पहुंची. आरोप है कि रामबाबू उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया. इस बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. नहर में खोजबीन के दौरान तीनों बच्चों के शव एक-एक कर बरामद किए गए. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

 

बरवा बिरवा गांव में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार रामबाबू राजमिस्त्री का काम करता है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस परिजनों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!