बढ़ते अपराध के विरोध में माले कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकालकर थाना का किया घेराव
समस्तीपुर।ताजपुर.मोटर साइकिल मिस्त्री संजीव सहनी के हत्यारे, किराना दुकानदार नरेश चौधरी को गोली मारने वाले अपराधियों एवं फतेहपुर नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने, नीम चौक सोना लूट कांड एवं दर्जीनिया चौड़ में घटित हत्याकांडों का उद्भेदन करने, बढ़ते हत्या-अपराध-लूट बलात्कार कांड एवं पुलिसिया जुल्म पर रोक लगाने, शराब मामले में महिला लड़की को
जेल भेजने पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनता मैदान से जुलूस निकालकर ताजपुर थाना का घेराव कर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन-सभा करते किया।