Patna

फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, भरत भूषण को दी श्रद्धांजलि

सीतामढ़ी. बिहार में हुए कथित फर्जी एनकाउंटर में शहीद भरत भूषण को श्रद्धांजलि देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने शहर में कैंडल मार्च निकाला. गोयनका कॉलेज से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकले मार्च में परशुराम सेना, ब्रह्मर्षि सेना, श्री राजपूत करणी सेना सहित कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह के नेतृत्व और परशुराम सेना अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा के संचालन में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण की मामूली नोकझोक को पुलिस एनकाउंटर बनाकर हत्या की गई. आनंद बिहारी सिंह ने इसे पूर्व प्रायोजित बताया, वहीं, हर्षवर्धन मिश्रा ने संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई और विशेष कानून बनाने की मांग की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

ब्रह्मर्षि सेना के अवनीश कुमार और करणी सेना के उपाध्यक्ष विमल सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार सवर्ण समाज को टारगेट कर रही है और भरत पर कोई आपराधिक मुकदमा न होने के बावजूद साजिशन हत्या की गई. उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की मांग की. इस मौके पर सत्यम सिंह, प्रणव कुमार, अभिषेक कुमार, प्रभात झा, निखिल झा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!