बिहार में मॉनसून का U-Turn, बारिश की चपेट में पूरा बिहार, IMD की चेतावनी
मानसून अलर्ट : बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. IMD पटना की ओर से सोमवार देर शाम जारी जिला-वार अलर्ट रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर बिहार, मिथिलांचल और सीमांचल के अधिकांश जिलों को येलो अलर्ट जोन में रखा गया है. इस दौरान ऑरेंज अलर्ट वाले एरिया में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने और ठनका गिरने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने लोगों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है.
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट मैप, फोटो- एआई
ताजा अलर्ट के अनुसार पटना के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्से में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. ऐसे में किसानों, यात्रियों और आम लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की जरूरत है.
दक्षिण बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
IMD रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और आसपास के कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.
अब समझिये ऑरेंज अलर्ट का क्या अर्थ है…
तेज बारिश और गरज-चमक, फोटो-एआई
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम सामान्य से अधिक खराब हो सकता है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है. मौसम विभाग ने खुले स्थानों पर जाने से बचने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है.
यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: किराना दुकानदार की बेटी साक्षी बनी ग्रामीण विकास अधिकारी, पहले ही प्रयास में निकाली परीक्षा
मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर में येलो अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट मैप, photo- imd
उत्तर बिहार के प्रमुख जिले जैसे मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, मोतिहारी और बेतिया येलो अलर्ट के दायरे में हैं. इन जिलों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.
दिन के दौरान आज बादल छाए रहे और देर रात तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और तेज हवा भी चल सकती है. हालांकि, यहां जोखिम ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों की तुलना में कम माना जा रहा है.
यह भी पढे़ं: Good News: मुजफ्फरपुर में खुलने जा रहीं 4 बड़ी फैक्ट्रियां, 39.42 करोड़ की मंजूरी
पटना में भी मौसम बदलने के संकेत
राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम करवट ले सकता है. बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ कई इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है. इससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है, लेकिन जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
