Darbhanga

70वीं BPSC परीक्षा में सफल भाई-बहन को सम्मानित किया गया,

दरभंगा के शहवाजपुर पंचायत के भोलका गांव में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सगे भाई-बहन को सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया समा परवीन ने की. इस अवसर पर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने दोनों प्रतिभाओं की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

समारोह में भोलका निवासी अवकाशप्राप्त पुलिस अवर निरीक्षक परवेज अहमद एवं माता चंदा देवी के पुत्र शारिक समद तथा पुत्री शना आफरीन को मिथिला पेंटिंग, पाग एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. दोनों भाई-बहन का चयन बीपीएससी के माध्यम से पदाधिकारी पद पर हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. वक्ताओं ने कहा कि एक ही परिवार से भाई और बहन का एक साथ बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि है.

 

 

 

बताया गया कि परिवार की सेवा और अनुशासन की परंपरा काफी पुरानी रही है. उनके दादा स्व मो. मुनाफ भी पुलिस अधिकारी थे. वहीं चाचा इरशाद अहमद तथा फूफा समी अहमद ने भी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी है. सम्मानित भाई-बहन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों तथा अपने स्व दादा एवं नाना को देते हुए उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया.

 

 

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शब्बानी, मो. आजम, संतोष कुमार यादव, रंजीत कुमार वर्मा, फैज अहमद, जावेद अहमद, नाजरा परवीन, डॉ. सोनू, हसनैन अनवर, तनवीर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. फोटो के साथ. दोनों भाई बहन को सम्मानित करते मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शब्बानी साथ में अन्य मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!