Samastipur

समस्तीपुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षु जवानों ने ली सेवा की शपथ  

समस्तीपुर: पुलिस लाइन सह बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत सह पासिंग आउट परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया. एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद दरभंगा जिला बल के 266 प्रशिक्षु सिपाही बिहार पुलिस का हिस्सा बने. समारोह में दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी ने परेड की सलामी ली और जवानों के अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

डीआईजी ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार, तकनीक का बेहतर उपयोग और प्रभावी संवाद भी इसकी महत्वपूर्ण कड़ी है. उन्होंने नव नियुक्त जवानों से ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी जवानों को सेवा, न्याय और समर्पण का संदेश दिया.

 

 

 

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), विधि-व्यवस्था प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण, मैप रीडिंग और स्मार्ट पुलिसिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। परेड के बाद भावुक दृश्य देखने को मिला. बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभिभावकों और परिजनों ने अपने बेटों को खाकी वर्दी में देखकर गर्व महसूस किया. कई जवानों ने अपने माता-पिता को सिपाही की टोपी पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया. समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं, औरंगाबाद के एक जवान ने अपनी शादी के दिन ही सुबह पासिंग आउट परेड में शामिल होकर कर्तव्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!