बेचन ने सेल्फ स्टडी के बल पर बीएपीएससी किया क्रैक,दिया बधाई
दरभंगा,अलीनगर.बीपीएससी की प्रतियोगी परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर गांव के एक मजदूर पिता और गृहिणी माता के 26 वर्षीय पुत्र बेचन कुमार मुखिया ने सफलता प्राप्त कर माता-पिता तथा गांव का सिर गौरव से ऊंचा किया है.उनकी सफलता पर गांव में चहुंओर खुशी का वातावरण है.पिता रामदेव मुखिया पंजाब में मजदूरी का काम करते हैं तो माता बुच्ची दाई देवी पूर्णत: गृहिणी हैं बेचन को परीक्षा परिणाम में 1693 वां स्थान मिला है जिससे वह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में चयनित हुए हैं.
इसने वर्ष 2017 में बीडीवाई हाई स्कूल पोहद्दी बेला से दसवीं करने के बाद 2019 में जनता इंटर महाविद्यालय कोरथु से इंटर तथा सीएम आर्ट कॉलेज दरभंगा से से स्नातक तक की पढ़ाई करने के बाद से सेल्फ स्टडी का रास्ता अपनाया इसके अलावा थोड़ी बहुत ऑनलाइन से मदद ली और पहली बार बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के 70 वी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेकर सफलता प्राप्त किया. बेचन अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा है इसके बाद वाला भाई गंगा नंद मुखिया स्नातक थर्ड सेमेस्टर में है छोटा भाई कमल मुखिया ग्यारहवीं में तथा एक मात्र छोटी बहन द्रौपदी कुमारी भी ग्यारहवीं में पढ़ाई कर रही है.पिताजी एक सप्ताह पहले ही धान रोपनी करने के लिए पंजाब गए हैं.
इनसे पहले बीपीएससी की 67 वीं परीक्षा में इस गांव के देश कुमार यादव ने पंचायती राज अधिकारी बनकर गांव की ओर से पहले अधिकारी बन गांव का खाता खोला था.बेचन दूसरा युवक है जो अधिकारी बनकर गांव सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है.रविवार की सुबह बेचन के गांव पहुंचते ही लोगों ने बधाई देने के लिए उसके घर का रुख किया साथ ही जन कल्याणकारी सह शिक्षा विकास मंच श्यामपुर की ओर से मंच के अध्यक्ष निर्भय यादव,श्याम कुमार राम,जवाहर यादव,इन्द्र कुमार मुखिया,मनीष कुमार देव, संजीत कुमार यादव, पंकज कुमार साहु,आतिफ हुसैन,सरोज कुमार देव,ने उनके घर पहुंच कर उन्हें तथा उनकी माता बुच्ची दाय देवी को पाग,माला एवं गमछा से सम्मानित किया,मिठाई खिला कर कहा गांव के लिए उपलब्धि और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं बेचन कुमार मुखिया,बेचन कुमार तथा उनकी माता को सम्मानित करने के बाद जेकेएसएसवी मंच के प्रतिनिधि व ग्रामीण.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
