Darbhanga

दरभंगा एयरपोर्ट से 16 विमानों से 2800 से अधिक यात्रियों ने किया सफर,दिल्ली, मुंबई रूट पर रही भीड़

दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से रविवार को हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. जानकारी के अनुसार इस दिन एयरपोर्ट से संचालित सभी उड़ानें लगभग पूरी क्षमता के साथ रवाना हुईं. रविवार को कुल 16 विमानों में 2800 से अधिक यात्रियों ने सफर किया. बताया गया कि प्रत्येक विमानों में उपलब्ध 180 सीटों की तुलना में औसतन प्रत्येक विमान में करीब 179 यात्री सवार रहे. इधर रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा संचालित हुई. यात्रियों की सबसे अधिक मांग दिल्ली और मुंबई रूट पर रही. इन दोनों महानगरों के लिए दिनभर में करीब आधा दर्जन विमानों ने उड़ान भरी. इन रूटों पर यात्रियों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छूट्टी का दिन होने के कारण बुकिंग करीब 100 प्रतिशत

 

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों में सीटों की लगभग पूरी बुकिंग होने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि मिथिला क्षेत्र में हवाई यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है. रविवार जैसे अवकाश के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने हवाई सेवा का उपयोग किया. इसमें नौकरी, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य जरूरी कार्यों से महानगरों की यात्रा करने वाले यात्री शामिल रहे.

 

उत्तर बिहार के लोगों के लिये आवागमन का प्रमुख केन्द्र बना दरभंगा

 

दरभंगा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद से यह उत्तर बिहार के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है.

 

 

 

सीमित उड़ानों के बावजूद यात्रियों का बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए नियमित उड़ान उपलब्ध होने से दरभंगा सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को पटना या अन्य शहरों से यात्रा करने की परेशानी से राहत मिली है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले समय में उड़ानों की संख्या बढ़ाने और नए शहरों को जोड़ने की मांग भी लगातार उठ रही है. एयरपोर्ट से अधिक कनेक्टिविटी मिलने पर व्यापार, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!