दलसिंहसराय की बेटी करुणा ने चौथे प्रयास में बीपीएससी में 331 रैंक लाकर बनी अधिकारी
दलसिंहसराय,प्रखंड के बसढ़िया पंचायत की वार्ड 8 निवासी पिता महेश सिंह माता रंजु कुमारी की पुत्री करुणा कुमारी ने भी बीपीएससी में परचम लहराते हुए सफलता प्राप्त की है. वह चौथे प्रयास में रैंक 331 लगाकर बिहार प्रशासनिक सेवा में चयन हुई.परिजनों ने बताया कि करुणा घर पर रह कर ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की है.इनकी सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।