Patna

पहली ही प्रयास में बीपीएससी में मिली बड़ी सफलता,प्रकृति बनीं लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर

मोतिहारी। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बढ़ई टोला निवासी दिनेश कुमार उर्फ पंकज शर्मा की पुत्री प्रकृति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रकृति कुमारी की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। कड़ी प्रतिस्पर्धा और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

 

सफलता के बाद प्रकृति ने कहा कि इसका पूरा श्रेय उनके माता-पिता, गुरुजनों और समाज के सहयोग को जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार ने हर परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया, जबकि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

प्रकृति की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रकृति ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मोतिहारी जिले का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 

सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रकृति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!