Darbhanga

भाई-बहन ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में पाई सफलता,शारिक बने डीएसओ शना बनी सीडीपीओ

दरभंगा।शहवाजपुर पंचायत अंतर्गत भोलका गांव के दो सहोदर भाई-बहन ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गांव तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. भोलका निवासी अवकाश प्राप्त पुलिस उपनिरीक्षक (पुअनि) परवेज अहमद एवं इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त चंदा देवी के पुत्र शारिक समद तथा पुत्री शना आफरीन का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा के महत्वपूर्ण पदों पर हुआ है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार शारिक समद का चयन जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) के पद पर हुआ है, जबकि उनकी बहन शना आफरीन सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) के पद पर चयनित हुई हैं.

 

दोनों की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल हैः गांव के लोग भी इस सफलता को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैंः शारिक समद ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा नोट्रे डेम एकेडमी, जमालपुर (मुंगेर) से प्राप्त की, जबकि शना आफरीन ने डीएवी स्कूल, जमालपुर से शिक्षा हासिल कीः दोनों भाई-बहन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के बुजुर्गों तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है.

 

परिवार की सेवा परंपरा भी गौरवशाली रही है. इनके दादा स्व मो. मोनाफ भी पुलिस विभाग में कार्यरत रहे थे. इस सफलता पर शहवाजपुर पंचायत के मुखिया पति शब्बानी ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीः वहीं मो. आजम, मो. हैदर, फैज अहमद सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोगों ने भी शुभकामनाएं देते हुए इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!