Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में बाईक सवार बदमाशों ने महिला का चैन छीन हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद

दलसिंहसराय।शहर में इन दिनों चैन छिनतई की घटना बढ़ती जा रही है. ताज़ा मामला शहर के मंसूरचक रोड फुटानि चौक के पास की है. जहाँ बाईक सवार दो बदमाशों ने एक महिला प्रतिभा कुमारी से गले से सोने का चैन छीन कर फरार हो गया.यह सारी वारदात वहाँ लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़िता शहर के वार्ड 25 निवासी नित्यानंद मिश्र की पत्नी प्रतिभा कुमारी ने थाना में आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज करवाया है.बताया जाता है कि वह बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी.तभी घर के पास ही गली में एक बाईक पर सवार दो बदमाश सामने से आये और पीछे बैठा बदमाश ने गले से सोने का चैन झपट लिया.जिसकी क़ीमत लगभग 2 लाख होंगी.

 

 

बदमाशों द्वारा चैन झपटने के बाद महिला ने शोर गुल किया परन्तु तब तक दोनों बदमाश फरार हो चुके थे. वही पूरी वारदात घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई.थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि करवाई में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!