Samastipur

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:मां बोली- दहेज के लिए मेरी बेटी को मार डाला

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में एक विवाहित की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान पवन पासवान की पत्नी खुशबू कुमारी(23) के तौर पर हुई है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के सिरौल गांव की है।मृतका की मां नीलम देवी ने बताया कि 6 साल पहले बेटी की शादी हुई थी। उस समय दहेज में 1 लाख रुपए, जेवरात, बर्तन, फर्नीचर और घर का सामान दिया था। दामाद ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। बाइक की मांग करने लगा। इस पर हमलोगों ने कहा कि आपकी सारी डिमांड पूरी हो चुकी है। अब हमारे पास पैसा नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नीलम देवी ने आगे बताया कि बाइक नहीं देने पर खुशबू को हर रोज परेशान करता था। कई बार इसको लेकर पंचायत भी हुआ। इस दौरान खुशुबू ने एक पुत्र को भी जन्म दिया, जो करीब डेढ़ साल का है। इन दिनों अपने मायका में ही थी। 6 दिन पहले ही उनका दामाद पवन पासवान घर पर आया और बोला कि अब अपनी पत्नी को ठीक-ठाक से रखेगा। कोई परेशानी नहीं होगी। विश्वास करके उसे भेज दिया।

 

 

पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

 

वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया गया है। परिवार के लोगों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि स्पष्ट हो सके की मौत किस कारण से हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!