Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के बेटे राहुल कुमार मिश्रा ने 70वीं BPSC में मारी बाजी, RO पद पर हुए सफल,बधाई 

दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के हरिशंकरपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर महिमा, कोनहर गांव निवासी राहुल कुमार मिश्रा ने #70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल को 765वां रैंक मिला है और उनका चयन राजस्व अधिकारी (RO) के पद पर हुआ है।राहुल के पिता का नाम विजय मिश्रा और माता का नाम वीणा देवी है। भाई विकाश कुमार मिश्रा (स्टेशन मास्टर, बछवाड़ा) है.इस कामयाबी से माता-पिता समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजनों ने दी बधाई

राहुल की सफलता पर उनके भाई विकाश कुमार मिश्रा (स्टेशन मास्टर, बछवाड़ा), चाचा राजकुमार मिश्रा, प्रीति, चंदन कुमार, अमर कुमार, उज्ज्वल कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों ने कहा कि राहुल की मेहनत और लगन ने पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। उनके चयन से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!