Patna

नदी में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची लापता,SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

मोतिहारी।बंजरिया. थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां बंगरी नदी में डूबने से एक 9 वर्षीय बच्ची लापता हो गई. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृत बच्ची की पहचान फुलवार ब्रह्मपुरा निवासी उमेश महतो की पुत्री अनु कुमारी के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनु शुक्रवार दोपहर नदी किनारे गई थी. इसी दौरान शौच के क्रम में पैर फिसलने या गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण वह अचानक नदी की तेज धार में समा गई. उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे.

 

 

घटना का सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, आनन-फानन में राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को बुलाया गया. SDRF के गोताखोरों ने शाम तक नदी के गहरे पानी में बच्ची की सघन खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.

 

 

 

अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह ने बताया कि शाम तक चलाए गए बचाव कार्य में कोई सुराग नहीं मिल सका है. अंधेरा हो जाने के कारण फिलहाल सर्च ऑपरेशन को शुक्रवार रात के लिए स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने आश्वस्त किया कि शनिवार की सुबह फिर से व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जाएगा.

 

इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है. समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!