Patna

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सीतामढ़ी. नगर के ललित आश्रम गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिलाध्यक्ष टुन्ना ने कहा कि राहुल गांधी शोषित, वंचित, किसान, मजदूर और युवाओं की मजबूत आवाज हैं. मौजूदा भाजपा सरकार ने देशवासियों को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक से त्रस्त किया है. देश की जनता राहुल गांधी की ओर आशा से देख रही है और 2029 में उनके नेतृत्व में सरकार बनाकर देश को खुशहाल बनाएगी. इस मौके पर सीताराम झा, डॉ राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो शम्स शाहनवाज, मनोज कुमार सिंह, डॉ धीरज मिश्रा, आलोक सिंह राठौर, आफताब अंजुम बिहारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!