Patna

पटना होकर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन,अगले 5 से 8 सालों में 200 नई ट्रेनें चलेगी:रेल मंत्री

पटना.छपरा जंक्शन पर शुक्रवार को छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई। इस समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार में रेलवे विस्तार की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले 5 से 8 वर्षों में बिहार से 200 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका लक्ष्य ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को कम करना और प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) की समस्या को घटाना है। नई ट्रेन से दिल्ली का संपर्क मजबूत होगा और यूपी-बिहार के कई शहरों को लाभ मिलेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रेल मंत्री ने बिहार में बुलेट ट्रेन चलाने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रस्तावित है। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के अनुभव के आधार पर नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। वैष्णव ने बजट के आंकड़े रखते हुए बताया कि 2014 से पहले बिहार के लिए रेलवे बजट करीब 1,000 करोड़ रुपये था। अब यह बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तक पहुंच गया है। वर्तमान में बिहार से 11 अमृत भारत और 14 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं। राज्य में 98 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास चल रहा है। कई रेलखंडों पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाकर क्षमता को दोगुना किया जा रहा है।

 

गिनी रिपब्लिक जाएगा मढ़ौरा का इंजन : समारोह में मढ़ौरा डीजल इंजन कारखाने में बने 51वें रेल इंजन को भी हरी झंडी दिखाई गई। यह इंजन गिनी रिपब्लिक भेजा जाएगा। 143 इंजनों के निर्यात के समझौते के तहत इसकी शुरुआत 2025 को पीएम मोदी ने की थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!