मुहर्रम पर्व को लेकर दलसिंहसराय अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
दलसिंहसराय,आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में किया गया.बैठक में अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण, सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इस दौरान मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों द्वारा ताजिया जुलूस एवं ताजिया मिलान कार्यक्रम के लिए निर्धारित रूट चार्ट की पूर्व सूचना सभी संबंधित पक्षों को उपलब्ध कराने तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया.
साथ ही,चकनवादा,मौलवी चक एवं सरदारगंज क्षेत्रों को संवेदनशील दृष्टिकोण से चिन्हित करते हुए इन स्थानों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखने पर बल दिया गया.बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.एसडीओ द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा पर्व के दौरान सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
