Samastipur

NH 28 सड़क हादसे में महिला की मौत:गंगा स्नान कर लौटते समय अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर

समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार, 17 जून को हुए एक सड़क हादसे में 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना सातनपुर चौक स्थित एनएच-122 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से पहले पुलिया के पास हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की पहचान बेलामेघ गांव निवासी सुंदेश्वर दास की पत्नी मोनी देवी (49) के रूप में हुई है। वह बेगूसराय जिले के बछवाड़ा स्थित झमटिया गंगा घाट से स्नान कर लौट रही थीं और अपने घर जाने के बजाय एक रिश्तेदार के यहां जा रही थीं।सुबह करीब 11 बजे, सातनपुर स्थित पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ऑटो में सवार मोनी देवी सहित पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान मोनी देवी की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। दोपहर करीब 3 बजे, आक्रोशित परिजनों ने भगवानपुर कमला गेट के समीप एनएच-122 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। वे दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की गिरफ्तारी और मृतका के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

 

सड़क जाम की सूचना पर उजियारपुर पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया। इसके बाद जाम समाप्त कराया जा सका।उजियारपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मोनी देवी नामक महिला की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!