विधायक ने किया समर आर्ट कैंप का अवलोकन, दलसिंहसराय में कला भवन निर्माण का दिया आश्वासन।
समस्तीपुर।दलसिंहसराय।विजुअल आर्ट फाउंडेशन व कला एवं संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क समर आर्ट कैंप के चौथे दिन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में कैंप का अवलोकन किया.इस दौरान उन्होंने चित्रकला,मूर्तिकला, कथक नृत्य एवं अभिनय कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात की तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की.संस्था की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.अपने संबोधन में श्री मेहता ने फाउंडेशन द्वारा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने दलसिंहसराय में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार के लिए एक स्थायी कला भवन निर्माण का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा.प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कला भवन निर्माण हेतु हरसंभव सहयोग और आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया.कार्यक्रम की शुरुआत हास्य योगाचार्य अनिल कुमार लाल के हास्य योग सत्र से हुई. राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगकर्मी एवं अभिनेता आकाश कुमार (बेगूसराय) ने बच्चों को रंगमंच और अभिनय कला की बारीकियों से अवगत कराया.वहीं कथक नृत्य प्रशिक्षण में युवा कलाश्रम, समस्तीपुर के प्रशिक्षक अर्पण कुमार एवं बैजू कुमार ने प्रतिभागियों को दृष्टिभेद, दादरा ताल, बैक हैंड, अपर कॉर्नर ट्विस्ट हैंड तथा विभिन्न प्रकार के चक्करों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
मूर्तिकला सत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के समकालीन मूर्तिकार कनिष्क कश्यप एवं प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों ने ज्यामितीय आकृतियों के माध्यम से चिड़िया, फल, पेन स्टैंड, हाथी, भगवान गणेश एवं माता शारदे की प्रतिमाएं बनाना सीखा.चित्रकला वर्ग के वरिष्ठ समूह में वरिष्ठ चित्रकार मोहम्मद सुलेमान ने प्रतिभागियों को रंगों के प्रकार, विभिन्न माध्यमों, कंपोजिशन एवं प्रास्पेक्टिव की विस्तृत जानकारी देते हुए प्राकृतिक दृश्यों का चित्रण कराया.वहीं कनिष्ठ वर्ग में चित्रकार नेहा प्रियदर्शी एवं सुदर्शन कुमार के निर्देशन में बच्चों ने रेखांकन, ड्राइंग एवं रंगों के प्रयोग से आकर्षक पेंटिंग तैयार की.इस मौके पर चंदन प्रसाद, प्रो.अनिल कुमार गुप्ता, योगाचार्य शंकर पोद्दार,उत्सव जायसवाल,डॉ. संजीव प्रकाश, संतोष कुमार, चंदन जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
