Dalsinghsarai

दलसिंहसराय नप कर्मी के खिलाफ वार्ड पार्षदों का आक्रोश, इओ के कक्ष में दिया धरना।

दलसिंहसराय,नगर परिषद में योजनाओं में धांधली और उगाही के आरोप कार्यालय कर्मी में पर लग रहे है.बुधवार को नगर परिषद के निर्वाचित 28 पार्षदों में से 14 पार्षदों ने नप के कर्मी पवन कुमार और संतोष कुमार पर आवास योजना में अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए नप कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में बैठक कर धरना दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

धरना में बैठे पार्षद में सुशील कुमार सुरेका,देव भूषण चौधरी, मो शाहिद हुसैन, रेखा देवी संजय पासवान,अरुण कुमार गुप्ता, रूप कुमारी,पिंटू कुमार, इशरत जहा सहित अन्य पार्षदों ने इन दोनों कर्मी के खिलाफ कार्यपालक पदाधिकारी को मौखिक व लिखित आवेदन देने के बाद भी दोनों कर्मी के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की गई.उन्होंने आरोप लगाया कि आवास योजना में धांधली को लेकर जांच कराने की बात भी कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कही गई थी,लेकिन आज तक जांच भी नहीं हुई.

 

 

थक हार कर हम लोग धरना पर बैठे है.वार्ड पार्षदों ने कहा कि तीन तीनों के अंदर जांच नहीं की गई और दोनों कर्मी को नहीं हटाया गया तो हम पार्षद उग्र आंदोलन करेंगे.अपनी मांगो का एक पत्र पार्षदों ने नगर प्रबंधक कमलेश कुमार को हस्तगत कराया.पूरे मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार ने बताया कि आवास योजनाओं को लेकर कमिटी गठित है.कमिटी में रिपोर्ट के आधार पर गलत तरीके से आवास योजना की राशि लेने वाले से राशि रिकॉवर करने की कार्रवाई की जाएगी.आवास योजना में पूरी तरह पारदर्शता के साथ लाभुक का चयन किया गया.इसके बाबजूद भी अगर कोई कर्मी दोषी पाए जाते है तो वरीय अधिकारी के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!