Dalsinghsarai

पटना में अपहरण कर 70 लाख की फिरौती मामले में दलसिंहसराय से एक व्यक्ति गिरफ्तार

दलसिंहसराय,बिहार की राजधानी पटना में अपहरण और 70 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से पटना पुलिस ने स्थानीय थाना कि पुलिस कि मदद से छापेमारी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अभियुक्त कि पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर निवासी लाल बाबू सिंह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस अधिकारियो ने बताया कि मामला जानीपुर थाना -पटना का है.जहाँ फरवरी 2026 में डॉ. शर्वेश तिवारी की पत्नी वंदना तिवारी ने आर्यभट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल के ऑनर शर्वेश तिवारी का इंस्टीट्यूट से लौटते समय अपहरण कर एंव उनके ही नंबर से व्हाट्सप्प विडिओ कॉल कर 70 लाख रूपये फिरौती मांगने का आरोप लगाया था.इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहृत डॉक्टर सर्वेश कुमार तिवारी को 24 घंटे के भीतर समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया था.

 

 

इस संबंध में पुलिस ने पहले ही अन्य अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.गुप्त सुचना के आधार पर दलसिंहसराय से पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है.जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!