समस्तीपुर:युवक की पीटकर का हत्या,पैसा छीनने का आरोप,लोगों ने किया एनएच जाम
समस्तीपुर।मोरवा ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत में एक युवक की पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उसकी पहचान वार्ड तीन निवासी राम प्रसाद राय के बेटे कुशेश्वर राय उर्फ कुशो उम्र, 44 के रूप में हुई है ।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर जुटे। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया। आक्रोशित लोगों ने लाश को बीच सड़क पर रखकर ताजपुर एनएच 28 को गांधी चौक के समीप जाम कर दिया। टायर जलाकर लोगों ने गुस्से का इजहार किया। लोग आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। मौके पर ताजपुर थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर को अन्य दिनों की भांति मृतक घर से थोड़ी दूर अवस्थित एक दुकान पर गया था। परिवार वालों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसने घर की ढलाई के लिए जमीन बेचा था। सामान की खरीदारी के लिए वह दो लाख लेकर घर से निकला था। रास्ते में कुछ लोगों के साथ उसने नशा पान किया था। थोड़ी दूर के बाद एक महिला उसे सड़क पर तड़पते हुए देखा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। महिला ने बच्चों की मदद से उसे सड़क के किनारे छांव में उसे रखा। उसने पानी मांगा। जब तक पानी लाने गया तब तक उसने दम तोड़ दिया ।परिवार वालों का आरोप है कि कुछ लोगों के द्वारा मारपीट कर पैसा छीन लिया गया।पिटायी के कारण ही उसकी मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही ताजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा। पोस्टमार्टम के बाद लाश को लेकर जैसे ही परिजन घर की ओर लौटे ताजपुर में लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। बड़े पैमाने पर टायर जलाकर लोग घटना पर आक्रोश प्रकट कर रहे थे। लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। बताया जाता है कि मृतक के तीन बच्चे हैं। एक लड़का दिव्यांग है ।
मेहनत मजदूरी कर वह परिवार का गुजर कर करता था। लोगों का बताना है कि वह नशे का आदी था ।नशे की हालत में कई बार डायल 112 की टीम ने उसे पकड़ा था लेकिन उसे अक्सर छोड़ दिया जाता था। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि पैसा के साथ-साथ उसके परिवार का कमाऊ सदस्य भी चला गया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि मृतक ही घर का एकमात्र सहारा था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
