Samastipur

समस्तीपुर में राजद ने बढ़ती मंहगाई,अपराध-भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर दिया धरना 

समस्तीपुर में पार्टी के राज्यव्यापी आह्वान के तहत राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आज सरकारी बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना दिया । इस दौरान लोगों ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान रजत कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर एक सांकेतिक प्रदर्शन भी किया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आयोजित धरना में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के अलावा मोरवा के विधायक रणविजय साहू, उजियारपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व एमएलसी रोमा भारती भी शामिल हुईं। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायकों ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन हुए 6 महीने हो चुके हैं। लेकिन बिहार की विधि व्यवस्था और बदतर हो गई है। भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। राज्य में रोज कहीं न कहीं हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, पेपर लीक जैसे मामले सामने आ रहे हैं।

सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूर्व विधायक ने कहा कि लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा को घटाकर भाजपा बिहार की मूल समस्याओं की ओर से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है, ताकि लोग लालू-राबड़ी में उलझे रहें। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

राजद के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की सुरक्षा के लिए खुद कमान संभाल ली है।

 

 

 

विधायक रणविजय साहू ने कहा कि पूरे बिहार में अपराध चरम पर है, सिर्फ खोखली घोषणा से कुछ भी नहीं होता। आलोक मेहता ने कहा कि जो अपराधियों को बिहार से भगाने की बात कर रहे हैं, वह खुद अपने गिरेबान में झांके।जनता के विश्वास के साथ भाजपा ने धोखा किया ।बिहार में जिस तरह से जनता के विश्वास के साथ भाजपा ने धोखा किया है। इस तरह राज्य में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। पेपर लीक की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। ऐसी स्थिति में बिहार का भविष्य खतरे में है। अपराध चरम पर है।इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व व वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के अलावा सभी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहा ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!