सातनपुर में जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हत्या मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पिता-पुत्र सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है.इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उजियारपुर थाना को सूचना मिली कि सातनपुर स्थित वार्ड संख्या 3 में मदन साह को मारकर जख्मी कर दिया गया है,और उनका सर फोड़ दिया गया है.सूचना पर पु.अ.नि. राहुल कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि मदन साह को खाट पर लिटाया गया है और उनकी मृत्यु हो चुकी है.मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया था.
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक मदन साह का जमीनी विवाद सुनील साह के पुत्र राजा कुमार से चल रहा था.आरोप है कि राजा कुमार ने अपने भाई अमन कुमार एवं पिता सुनील साह के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.
घटना के बाद मृतक की पत्नी मीता देवी ने थाने में लिखित आवेदन दिया.जिसमें तीनों आरोपियों पर धारदार हथियार से मारकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया.आवेदन के आधार पर उजियारपुर थाना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.केस का अनुसंधान भार पु.अ.नि. अजीत कुमार को दिया गया है.पुलिस ने छापेमारी कर तीनो आरोपी को गिरफ्तार किया है.आरोपी बदमाशों कि पहचाना उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी सुनील साह एंव उनके पुत्र
राजा कुमार,अमन कुमार के रूप में हुई है.पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
