दलसिंहसराय:गुदरी बाजार में 12 दिनों से नाली निर्माण अधूरा, दुकानदारों में आक्रोश
दलसिंहसराय,शहर के छोटी गुदरी बाजार वार्ड-12 में नाली निर्माण का कार्य पिछले 12 दिनों से अधूरा पड़ा है.ठेकेदार द्वारा नाला बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.स्थानीय दुकानदार व टोलावासी अजय शंकर प्रसाद, प्रमोद कुमार चौधरी, परस कुमार बरनवाल, श्रीराम प्रसाद, अजय भूषण प्रसाद, इंद्रभूषण चौधरी और प्रिंस राज ने आरोप लगाया कि नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी बाजार वार्ड-12 में नाला निर्माण के लिए 12 दिन पहले गड्ढा खोदा गया था, लेकिन उसके बाद काम लगभग ठप है.काम की रफ्तार बेहद धीमी है और कछुआ गति से चल रही है.
दुकानदारों का कहना है कि छोटी गुदरी शहर का व्यस्त बाजार है.इस तरह से गली में गहरे गड्ढे और मलबा पड़ा होने से ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो गया है.दुकान के सामने खुदाई होने से कारोबार पूरी तरह प्रभावित है.बारिश में गड्ढे में पानी भरने का खतरा बना हुआ है.वही बीचों बिच बने गड्ढे में गिरकर कई लोग जख्मी हो जाते है.हादसे का खतरा बना हुआ है.
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि नाली निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए.दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
गौरतलब है कि गुदरी बाजार दलसिंहसराय का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है.इस मामले में इओ अभिनाश कुमार ने बताया कि ठीकेदार को सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द काम पूरा करें.ठीकेदार द्वारा बताया गया है कि स्थानीय लोगो द्वारा कही पर विरोध विरोध किया गया है.नाला निर्माण का निरिक्षण कर जल्द इसे पूरा करवाया जायेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
