Dalsinghsarai

समर आर्ट कैंप के दूसरे दिन कला, अभिनय एवं नृत्य की बारीकियों से रूबरू हुए प्रशिक्षु

दलसिंहसराय। विजुअल आर्ट फाउंडेशन एवं कला एवं संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क सात दिवसीय समर आर्ट कैंप के दूसरे दिन विभिन्न कला विधाओं से जुड़े विशेषज्ञों ने बच्चों एवं युवाओं को प्रशिक्षण दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति विभाग, बेगूसराय के पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी तथा केन्द्रीय विद्यालय, बेगूसराय के कला शिक्षक एवं मूर्तिकार प्रवीण कुमार की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी एवं अभिनेता श्री श्याम साहनी ने प्रशिक्षुओं के साथ अभिनय कला से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने रंगमंच, अभिव्यक्ति एवं अभिनय की तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।

मूर्तिकला सत्र में मूर्तिकार प्रवीण कुमार ने ज्यामितीय आकारों एवं मूर्तिकला की मूलभूत अवधारणाओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को इसकी बारीकियों से अवगत कराया।

चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार मोo सुलेमान ने स्केचिंग, ड्राइंग एवं पेंटिंग की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकन एवं रंगों के प्रयोग की महत्ता को समझाया। वहीं जूनियर वर्ग के प्रशिक्षुओं को प्रसिद्ध चित्रकार नेहा प्रियदर्शी एवं सुदर्शन कुमार ने रेखाएं, ड्राइंग एवं पेंटिंग बनाने का अभ्यास कराया।

कथक नृत्य सत्र में कलाकार अर्पण कुमार ने प्रशिक्षुओं को तत्कार, हस्तमुद्राएं, ग्रीवा संचालन तथा कथक नृत्य के इतिहास एवं परंपरा की जानकारी दी।

कैंप के दूसरे दिन बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में भी विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा विविध कला विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।कार्यक्रम में केराई मुखिया चंद्रमणि सिंह, फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्सव जायसवाल, कोषाध्यक्ष डॉ.संजीव प्रकाश, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, संरक्षक रत्नेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, सचिव सज्जन कुमार, समाजसेवी मनीष वर्णवाल , व्यवस्थापक जिगर गुप्ता , मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार, सदस्य सपन जी, आलमगीर अंसारी शिक्षक संतोष कुमार, उज्जवल जयसवाल, शिक्षक रूपेश कुमार सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!