समस्तीपुर में फर्जी आधार केंद्र का भंडाफोड़,Mknlife.Shop वेबसाइट से बनाता था आधार कार्ड, एक गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस की साइबर टीम ने ताजपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लैपटॉप, बायोमेट्रिक डिवाइस समेत कई उपकरण बरामद हुए हैं।
कोल्ड स्टोरेज चौक पर चल रहा था फर्जी केंद्र
दिनांक 13.06.2026 को साइबर थाना को सूचना मिली कि कोल्ड स्टोरेज चौक के पास एक आधार केंद्र फर्जी तरीके से आधार बनाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम के नेतृत्व में एक टीम कोल्ड स्टोरेज चौक, ताजपुर पहुंची।
Mknlife.Shop वेबसाइट से बनाता था आधार
टीम ने आधार सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां एक व्यक्ति लैपटॉप पर कार्य करता मिला। उसने अपना नाम मो. अफजल उर्फ राजा, पिता मो. सोयब, साकिन मोरवा, थाना मुसरीघरारी, जिला समस्तीपुर बताया। पूछताछ में वह आधार कार्ड बनाने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच के दौरान उसके मोबाइल में *Mknlife.Shop* का लिंक मिला। पूछने पर उसने बताया कि इस वेबसाइट का प्रयोग कर उसके द्वारा आधार कार्ड अपडेट/बनाया जाता है।
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके उपकरण जब्त कर लिए। बरामद सामान में शामिल हैं:
1. Cogent – 1
2. Irish Scanner – 1
3. Laptop – 2
4. Optical Finger Scanner – 1
5. Mobile – 2
6. Aadhar Card – 12
प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर थाना की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितने फर्जी आधार कार्ड बना चुका है और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। समस्तीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आधार कार्ड सिर्फ अधिकृत केंद्रों पर ही बनवाएं और अपडेट कराएं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
