बछवाड़ा में दो नाबालिग हिरासत में:हथियार दिखाकर दुकानों से की थी लूट
बेगूसराय।बछवाड़ा थाना पुलिस ने तीन दुकानों में हुई लूट के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इन नाबालिगों पर हथियार दिखाकर दो किराना दुकानों और एक कपड़े की दुकान से नकदी लूटने का आरोप है। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर यह कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि यह घटना 7 जून रविवार को फतेहा पंचायत के कलाली चौक पर हुई थी। दो नकाबपोश अपराधियों ने दुकानों में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की।अपराधियों ने दुकानदारों से 20 से 30 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
