भारी मात्रा में सीएट कंपनी का नकली ट्युब किया बरामद,दो पर प्राथमिकी दर्ज
मोतिहारी, तुरकौलिया. पुलिस ने तुरकौलिया चौक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिएट कंपनी के नकली ट्युब बरामद किया है. नकली सीएट ट्यूब दो दुकानदारों के पास से बरामद हुआ है. नकली समान सत्यम मोटर्स हार्डवेयर के मालिक बच्चा सिंह और शर्मा मोटसाइकिल मालिक मेहंदी शर्मा के पास से मिला है. शर्मा बाइक से 53 और सत्यम मोटर्स के पास से 34 पीस नकली ट्यूब बरामद हुआ है. मामलें में मुजफ्फरपुर जिला के पारू निवासी धीरज शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया है कि स्पीड सर्च सिक्युरिटी नेटवर्क लिमिटेड में कार्यरत है.
साथ ही मेसर्स सीएट लिमिटेड कंपनी में शिकायत देने के लिए अधिकृत किया गया है. गुप्त सूचना मिली कि दोनों दुकानों में सीएट कंपनी का नकली ट्यूब बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही तुरकौलिया पुलिस के सहयोग से तुरकौलिया चौक पर कई दुकानों में छापेमारी किया गया. जहां दो दुकान सत्यम हार्डवेयर और शर्मा मोटरसाइकिल दुकान से नकली ट्यूब बरामद हुआ. वही अन्य दुकानों में असली माल पाया गया. थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है.