अश्लील गाना बजाने पर टोका तो युवक को मारी गोली,दो भाई गिरफ्तार
सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रायपुर मधौल गांव में शुक्रवार रात तेज आवाज में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने पर टोकने पर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी रायपुर मधौल निवासी राम गणेश राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार का इलाज मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. उसके सीने के बांये हिस्से में गोली लगी है. इस संबंध में जख्मी युवक के पिता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
दर्ज प्राथमिकी में गांव के संजय राय के पुत्र छोटू कुमार एवं रौशन कुमार को आरोपित किया गया है. राम गणेश ने बताया कि रौशन ऑटो में ऊंची आवाज में गाना बजा रहा था. धर्मेंद्र ने मना किया तो दोनों भाई घर आकर मारपीट कर धमकी देकर चले गए. रात करीब 9 बजे धर्मेंद्र दरवाजे से बाहर निकला तो घात लगाए दोनों ने फिर मारपीट की.
इसी दौरान छोटू ने जेब से कुछ निकालकर धर्मेंद्र के बाएं सीने पर चला दिया और दोनों फरार हो गए. धर्मेंद्र ने चिल्लाकर कहा कि छोटू ने गोली मार दी. परिजनों ने धर्मेंद्र को मुजफ्फरपुर ले जाकर भर्ती कराया. उधर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मामले में दोनों आरोपित छोटू कुमार एवं रौशन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त पेन जैसा दिखने वाला हथियार एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
