Patna

मौसम:बेगूसराय,समस्तीपुर,जमुई में बारिश, 27 जिलों में अलर्ट:कई शहरों में बादल छाए

पटना.बिहार में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को राज्य के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसमें 12 जिलों में ऑरेंज और 15 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 60KMPH की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

बेगूसराय में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह-सुबह बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हैं। मुंगेर में भी तेज बारिश हो रही है। जमुई में भी मौसम बदला है। बारिश शुरू हो गई है। खगड़िया में आसमान में बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है।

जमुई में आकाशीय बिजली से एक शख्स की मौत

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कोनन इलाके में शुक्रवार देर रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 साल के महेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

निम्न दबाव और नमी की वजह से बादल मौसम

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी और लू जैसे हालात बने है। पूर्वी बिहार और उत्तर बिहार के कई जिलों में नमी वाली हवा चल रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर बने निम्न दबाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण बादल बन रहे हैं और बारिश भी हो रही है।

वहीं, दक्षिण और पश्चिम बिहार में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह मानसून से पहले की गतिविधियों का प्रभाव है, जिसके कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है।

बिहार में मानसून कब पहुंचेगा

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरलम में दस्तक दे दी है। अब यह धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसकी प्रगति सामान्य रही तो अगले एक से दो सप्ताह के भीतर बिहार में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। आमतौर पर बिहार में मानसून जून के दूसरे पखवाड़े में सक्रिय होता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि राज्य के दक्षिण-पश्चिम और कुछ मध्य जिलों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है। मानसून के आगे बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!