Dalsinghsarai

251 कन्याओं की कलश यात्रा से विष्णु महायज्ञ शुरू:10 दिवसीय आयोजन आज से आरंभ

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर प्रखंड के शेरपुर दियारा स्थित गोनूचक गांव में शुक्रवार को श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आयोजकों के अनुसार, यह महायज्ञ 5 जून से 15 जून तक चलेगा। यज्ञ के पहले दिन सुबह यज्ञाचार्यों के निर्देशन में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद कलश यात्रा निकाली गई।

 

 

कलश यात्रा गोनूचक स्थित यज्ञस्थल से प्रारंभ होकर दादूपुर घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके उपरांत श्रद्धालु पुनः यज्ञस्थल लौटे, जहां कलशों की स्थापना कर यज्ञ अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण किए 251 कन्याएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते भर श्रद्धालु ‘जय श्री विष्णु’ और ‘हरि नाम संकीर्तन’ जैसे धार्मिक नारों का उद्घोष करते रहे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी से पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।

 

महायज्ञ के यजमानों में प्रमोद दास जी महाराज, कन्हैया राय, रामसभित राय, चन्द्रदेव पासवान, प्रमोद पासवान, सिद्धेश्वर राय, सविंदर राय, विजय ठाकुर, रंजीत सर, पशुपति राय और शकील डीलर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन, प्रवचन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महायज्ञ को लेकर आसपास के गांवों में भी श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से महायज्ञ में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!