दलसिंहसराय:दुकान विवाद में गोलियों की गूंज से थर्राया मऊ बाजार,दोनों पक्ष भीड़े
दलसिंहसराय।गुरुवार की संध्या दुकान खाली कराने के विवाद में गोलियों की गूंज से थर्राया मऊ बाजार. बताया जाता है कि विगत कुछ दिनों से दुकानदार व जमीन मालिक में चल रही थी तकरार. आखिरकार एक पक्ष ने लाठी डंडे से वहां पहुंच हंगामा किया. फिर दोनों पक्ष भीड़ गए.
दोनों पक्ष से पहले रोड पत्थर से एक दूसरे पर हमला किया. हिंसक झड़प बढ़ते हुए लाठी डंडे पर उतारू हुए. इसी दौरान एक पक्ष ने पिस्टल से कई राउंड गोलियां चला कर बाजार को दहशत से भर दिया. गोली की आवाज व हिंसक तस्वीर देख भयाक्रांत व्यवसायियों ने बाजार में अपनी दुकान आनन फानन में बंद कर दुबक गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. जिसमें एक युवक पिस्टल से गोली चलाते देखा जा रहा है.
पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ है. वहीं दो पक्ष के बीच आक्रोश बरकरार है. एसएचओ सूरज कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस कार्यवाई में जुटी है. सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पूर्व ही एक पक्ष ने उक्त दुकान वाली जमीन को खरीदा था. आगे उक्त जमीन पर पूर्व से बने मकान को किराया पर लेकर दूसरा पक्ष व्यवसाय कर रहा था.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
