Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:विश्व पर्यावरण दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

दलसिंहसराय | शहर के भगवानपुर चकशेखु स्थित लिटिल लर्नर्स प्ले एंड प्राइमरी – केदार इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल नेहा जायसवाल के मार्गदर्शन में स्कूल के नन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रिंसिपल नेहा जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया। वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई तथा बच्चों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!