Samastipur

समस्तीपुर:ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या,हुई दर्दनाक मौत

समस्तीपुर। रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक घटना में अज्ञात युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना छौड़ादानो रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित रेलवे ढाला के समीप हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्सौल से सीतामढ़ी की ओर जा रही 12545 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शाम करीब 5:30 बजे छौड़ादानो स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 165/2 के समीप एक लगभग 22 वर्षीय युवती अचानक ट्रेन के सामने कूद गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

 

 

 

हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रक्सौल जीआरपी को दे दी है।

जीआरपी द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने तथा घटना के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!