Samastipur

समस्तीपुर:एनएच-28 पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत दो की मौत

समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अकलू चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उसके पुत्र को कुचल दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जिसमें घटनास्थल पर मा और बेटे की मौत हो गयी. जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद आसपास अफरा तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस के डायल 112 ने टीम ने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मुसरीघरारी थाना की पुलिस मृतकों का शव में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची है.

 

 

मृतक की पहचान पूसा थानाक्षेत्र के हरपुर महमद्दा गांव के 38 वर्षीय दीपक पोद्धार, उसकी पत्नी 35 वर्षीय उपासना पोद्दार और पुत्र 15 आर्यन पोद्दार के रूप में बताई गई है. पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रखा गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!