Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में नल जल का टंकी फटने से दो महिलाएँ जख्मी,मलवा गिरने से घर टुटा

दलसिंहसराय नगर परिषद के वार्ड-24 के अनुमंडल अस्पताल रोड के पास नल जल योजना के तहत लगाए गए 10 हजार लीटर क्षमतावाला पानी का टंकी फट जाने से दो महिलाएं जख्मी हो गईं.घटना गुरुवार दोपहर की है.दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पानी टंकी के ऑपरेटर नवल पासवान है.घायल महिलाओं की पहचान वार्ड 24 निवासी चम्पा देवी की बेटी और मिथलेश पासवान की पत्नी नीतू देवी (40) तथा नवल पासवान की पत्नी रीता देवी (30) के रूप में हुई हैं.दोनों अस्पताल में इलाजरत है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त जगह पर कुल दो टंकी लगे हुए हैं और उनमें से एक टंकी कई महीनों से रिसाव कर रहा था.वार्ड सदस्य रूपा कुमारी एंव ऑपरेटर नवल पासवान द्वारा इसे लेकर नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग को कई बार इस रिसाव की शिकायत की थी,परंतु समस्या का समाधान न होने के कारण आज पानी भरते समय अचानक वह टंकी फट गई.फटने से आसपास का क्षेत्र पानी-मलबे से भर गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए.टंकी के बगल में स्थित चदरा का घर पूरी तरह से छत्तीग्रस्त हो गया और उसी घर की दो महिला जख्मी हो गई.

 

 

वार्ड सदस्य ने कहा कि समय पर मरम्मत न होने और धीमी कार्रवाई की वजह से यह हादसा हुआ है.उन्होंने जल आपूर्ति विभाग से जुड़े कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत देने की मांग की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!