Patna

बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:26 जिलों में गर्मी और लू…

पटना.मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ये अलर्ट 6 जून की सुबह तक के लिए है। वहीं, 26 जिलों में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।इसमें पटना, गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर आदि जिला शामिल हैं।

 

 

बिहार में मानसून कब पहुंचेगा

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरलम पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून केरलम पहुंचने के करीब 10 से 15 दिन बाद बिहार में प्रवेश करता है। वर्तमान प्रगति को देखते हुए बिहार में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून के बीच होने की संभावना है।

 

 

देश में मानसून की स्थिति

 

मानसून अगले 2-3 दिन में गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिक हिस्सों को कवर कर सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी आगे बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिनों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सामान्य तिथि से करीब 3 दिन देरी से पहुंचा है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और लगभग डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। वापसी की प्रक्रिया सितंबर के मध्य से शुरू होती है।

 

राजधानी पटना में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। हालांकि शाम में हल्के बादल छाने की संभावना है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!