हैदराबाद में संदिग्ध स्थिति में समस्तीपुर के मजदूर की मौत,पसरा मातम
समस्तीपुर।रोसड़ा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया है.मृतक की पहचान गंगा प्रसाद मंडल के पुत्र प्रदीप कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है.घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार हैदराबाद के नानकरामगुडा स्थित एसएएस बिल्डिंग में मजदूरी का कार्य करते थे.पुलिस अभिलेखों के अनुसार सोमवार को बिल्डिंग के लेवल-4 पर उनका शव बरामद किया गया.शव के पास पहुंचने पर वह औंधे मुंह पड़ा मिला.नाक से रक्तस्राव होने की बात सामने आई है.
प्राथमिकी में दर्ज जानकारी के मुताबिक,बिल्डिंग में कार्यरत सुरक्षा कर्मी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चौथी मंजिल पर अचेत अवस्था में पड़ा है.मौके पर पहुंचने पर प्रदीप कुमार मृत पाए गए.मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.परिजनों के अनुसार प्रदीप कुमार पहले मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे.
करीब छह माह पूर्व ही वह रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए थे.उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही फत्तेपुर गांव स्थित उनके घर में मातम छा गया.मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी कुमारी,पुत्री अर्चना कुमारी एवं नेहा कुमारी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप मेहनती व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे,जिनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
