Samastipur

समस्तीपुर:रोसड़ा के करियन गांव में रातभर दहशत,धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस

समस्तीपुर।रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन गांव वार्ड संख्या-4 में मंगलवार देर रात हुए तेज धमाके से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई.घटना के बाद गांव में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया.सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त चौकीदार राम विदेश कमती के घर के समीप देर रात करीब एक बजे कुछ युवकों द्वारा विस्फोटक जैसी वस्तु फोड़े जाने की बात सामने आई.धमाके की आवाज सुनकर घर के सदस्य व आसपास के लोग बाहर निकल आए.हालांकि तब तक संबंधित युवक मौके से फरार हो चुके थे.घटना के संबंध में राम विदेश कमती के भाई राम सुखीत कमती ने बताया कि कुछ युवक घर के आसपास आकर बिना किसी कारण तेज आवाज वाले बम जैसी वस्तु फोड़ रहे थे.लगातार धमाके की आवाज से परिवार व आसपास के लोग सहम गए.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के समीप सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से एक जिंदा सुतलीनुमा वस्तु बरामद की,जिसे एहतियात के तौर पर पानी से भरी बाल्टी में सुरक्षित रखा गया.इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास शुरू किया.घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया संजीव कुमार पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे.उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई.

 

 

 

मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी व युवाओं के गलत संगत में पड़ने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताते हुए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.इस संबंध में रोसड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है व सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है.वहीं, पुनि सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बम नहीं बल्कि पटाखा प्रतीत हो रहा है.कुछ युवक पटाखा फोड़ रहे थे,जिसे ग्रामीणों ने बमबारी समझ लिया.पुलिस मामले की जांच कर रही है व स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!