Samastipur

सीएम सम्राट चौधरी को गाली देने वाला ‘हीरालाल यादव’ अरेस्ट

समस्तीपुर में सीएम सम्राट चौधरी गाली देने और जान से मारने की धमकी देने वाला बदमाश अरेस्ट हुआ है। इसने एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर गोली मार देने की धमकी दी थी। ये सीएम के हरे गमछे वाले बयान से नाराज था।बदमाश हसनपुर थाने के मौजी गांव के बैद्यनाथ यादव का बेटा हीरालाल यादव है। इसे हसनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिछले 27 मई को हीरालाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 11 सकंड के वीडियो में वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हरा गमछा वाले बयान से नाराज था। इसी बात को लेकर उन्हें गाली देते हुए गोली मार देने की धमकी दी थी। इस मामले में सत्यापन के बाद हसनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आज बदमाश को गांव से गिरफ्तार किया गया है।

 

युवक के पिता बैद्यनाथ यादव मामूली मजदूर हैं। हीरालाल असम में राइस मिल में काम करता है। ये मुख्यमंत्री के हरा गमछा वाले बयान से नाराज हुआ था।आरोपी का बयान भी सामने आया है। इसमें वो कह रहा है कि उससे गलती हो गई है। घटना वाले दिन वो नशे की हालत में था। जिस कारण उसने मुख्यमंत्री को गाली दे दी। हालांकि नशा टूटने के बाद कई लोगों ने फोन पर बताया कि उसने मुख्यमंत्री को गाली दी है, तो उसने सोशल मीडिया पर इसके लिए माफी भी मांगी।

 

आरोपी का कहना है कि सीएम को कोई भी गाली देता है, तो वो गलत करता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।रोसड़ा के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक लोकेशन के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इसे जेल भेजा जा रहा है। जेल जाने से पहले युवक बार-बार अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!