Begusarai

लव मैरिज के बाद माता-पिता घर लाए,बेगूसराय में पूरे शरीर पर सिंदूर लगाकर अस्पताल पहुंची नवविवाहिता

बेगूसराय में एक युवती अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाकर सदर अस्पताल पहुंच गई। करीब दो घंटे तक महिला हंगामा करती रही। महिला के हंगामे से अस्पताल कर्मी, मरीज और मरीज के परिजन परेशान रहे। जानकारी मिली कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। करीब 2 घंटे तक हंगामे के बाद अचानक युवती गायब हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

युवती की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव की रहने वाली रेशम कुमारी के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में प्रेम विवाह किया था। जानकारी के अनुसार देर शाम यह युवती अचानक सदर अस्पताल परिसर में दाखिल हुई। उसके पूरे शरीर और कपड़ों पर सिंदूर पुता हुआ था।अस्पताल परिसर में इधर-उधर घूमते हुए वो लगातार असंगत और विरोधाभासी बातें कर रही थी। युवती के असामान्य व्यवहार और बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल की महिला सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंची, उसे शांत कराने और समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने उनकी एक नहीं सुनी और महिला गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी शुरू कर दी।

 

पूछताछ में बोली- 18 मई को प्रेमी सुरेश से शादी की है

 

पूछताछ के दौरान युवती ने केवल इतना बताया कि उसकी हाल ही में 18 तारीख को सुरेश से शादी हुई है और वह अपना इलाज कराने अस्पताल आई है। इसके बाद वो अलग-अलग बयान दे रही थी। वो कभी पति के मुंबई में रहने की बात करती थी तो कभी राजस्थान में रहने की बात। उसने बिहार में महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाया। कहा की बिहार में लड़की को खिलौना समझा जाता है। हमने पति से मंगलसूत्र पहना और सिंदूर भी डलवाया है।

 

लेकिन इसके अलावा वह क्या बोल रही थी, किसी को समझ नहीं आ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी इस हालत को देखकर उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने की आशंका जताई। करीब दो घंटे तक अस्पताल में हंगामा काटने के बाद वह युवती अचानक वहां से कहीं चली गई। अस्पताल से लापता होने के बाद जब युवती के संबंध में चौंकाने वाली कहानी सामने आई।

 

लव मैरिज करने के बाद माता-पिता जबरन वापस लाए, बिगड़ा मानसिक संतुलन

 

जानकारी के अनुसार रेशम कुमारी के माता-पिता मूल रूप से खगड़िया जिला मुख्यालय के दान नगर में किराए के मकान में रहते हैं। बीते 18 मई को रेशम ने अपने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। इस शादी से नाराज मायके वाले उसे ढूंढकर जबरन अपने घर वापस ले आए।बताया जा रहा है कि प्रेमी से अलग होने और मायके वालों के दबाव के कारण युवती गहरे सदमे में चली गई और तभी से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई।

शनिवार को खगड़िया में भी बदहवास हालत में घूमती मिली थी

 

बीते शनिवार को भी वह खगड़िया जिला मुख्यालय के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बदहवास हालत में भटक रही थी। उस दौरान कुछ स्मैकर और नशेड़ी किस्म के लड़के उसके पीछे लग गए थे।मामले की भनक लगते ही चित्रगुप्त नगर थाना की SI ज्योतिसना कुमारी तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित बचाकर उसकी मां के हवाले कर दिया था। लेकिन सोमवार को रेशम एक बार फिर अपने घर से भाग निकली और देर शाम बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंच गई, जहां उसने भारी हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वह फिर से कहीं लापता हो गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!