समस्तीपुर जिले के प्रभारी सचिव ने की बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा,दिया दिशा निर्देश
समस्तीपुर : प्रभारी सचिव, समस्तीपुर जिला प्रणव कुमार द्वारा समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में आगामी बाढ़ एवं सुखाड़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.बैठक में प्रभारी सचिव द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान बाढ़ की स्थिति में नावों की उपलब्धता, पशुओं हेतु चारा की व्यवस्था, विभिन्न स्लूइस गेटों की वर्तमान स्थिति, जल निकासी की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से आकलन किया गया.
प्रभारी सचिव ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपदा की संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी संसाधन एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुदृढ़ एवं क्रियाशील रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
बैठक में रोशन कुशवाहा, ब्रजेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन समस्तीपुर सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
