Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:7 जून तक रहेगा भीषण लू का प्रकोप, अलर्ट जारी 

समस्तीपुर : बिहार के उत्तरवर्ती जिलों के किसानों और आम नागरिकों के लिए आने वाले कुछ दिन काफी भारी पड़ने वाले है. डॉ.आरपीसीएयू, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 3 जून से 7 जून 2026 के बीच पूरे उत्तर बिहार में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा. इसके साथ ही कई जिलों में भीषण लू का प्रकोप झेलना पड़ सकता है.मौसम विभाग ने विशेष रूप से बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इन जिलों में 4 और 5 जून 2026 को तीव्र लू चलने की प्रबल संभावना है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी, पारा पहुंचेगा 40 के पार

 

 

पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों के भीतर उत्तर बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. दोपहर के समय पारा 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है, जो सामान्य से अधिक है.रात और सुबह के समय भी गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी.

 

 

 

न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है.इस अवधि के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रूप से ‘पूर्वा हवा’ चलने की संभावना है.हवा भले ही पूर्वा हो, लेकिन वातावरण में नमी (सापेक्ष आर्द्रता) का उतार-चढ़ाव लोगों को परेशान करेगा.सुबह के समय आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत तक रहेगी, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस होगी. वहीं, शाम होते-होते यह घटकर 20 से 25 प्रतिशत पर आ जाएगी, जिससे हवाएं शुष्क और गर्म हो जाएंगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!